चौथे चरण में धनबाद जिले के 06 केंद्रों पर पुलिस जन शिकायत समाधान शिविर का हुआ आयोजन, SSP के नेत्तृत्व में सिटी व ग्रामीण एसपी ने किया मॉनिटरिंग ,पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ शिविर में मौजूद रहें सीओ व बीडीओ…शिविर में अभी भी सबसे ज्यादा शिकायत ज़मीन जुड़े पहुंचे..

चौथे चरण में धनबाद जिले के 06 केंद्रों पर पुलिस जन शिकायत समाधान शिविर का हुआ आयोजन, SSP के नेत्तृत्व में सिटी व ग्रामीण एसपी ने किया मॉनिटरिंग ,पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ शिविर में मौजूद रहें सीओ व बीडीओ…शिविर में अभी भी सबसे ज्यादा शिकायत ज़मीन जुड़े पहुंचे..

धनबाद(DHANBAD):राज्य सरकार,DGP और DIG के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत 16 अप्रैल बुधवार को धनबाद के कुल छह स्थान पर पुलिस जनशिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें निरसा पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना क्षेत्र के लिए शिविर नगर भवन चिरकुंडा में लगा ।

बाघमारा पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना का शिविर बी०जी०एम मैरेज हॉल राजगंज में आयोजित हुआ ।

वहीं सिंदरी पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना के लिए शिविर का आयोजन टाटा कम्युनिटी हॉल जामाडोबा में आयोजित किया गया।

जबकि पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था अंतर्गत सभी थाना के लिए लूबी सर्कुलर रोड स्थित कला भवन में शिविर लगाया गया।

इधर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 1 अंतर्गत सभी थाना के लिए हरदेव धर्मशाला गोविंदपुर में शिविर आयोजित किया गया। वहीं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 2 अंतर्गत सभी थाना के लिए पूर्वी टुंडी के मेनरवाटांड स्थित पंचायत भवन में शिविर आयोजित की गई…

हालांकि पुलिस के पास दर्जनों फरियादी न्याय के लिए शिविर में पहुंचे … वहीं इन दिनों अपराधिक शिकायतों से जमीन विवाद ,राजस्व और दीवानी मामले पहुंचने से पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है

वहीं कला भवन में पुलिस जन शिकायत समाधान शिविर निरीक्षण करने पहुंचे SSP ने मीडिया को बताया कि कार्यक्रम में शिकायतकर्ता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ अंचल और प्रखण्ड से संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद है..हालांकि पिछले तीन बार के कैंपों में आए शिकायतों की तरह ही इस बार भी पुलिस जन शिकायत समाधान शिविर में सबसे ज्यादा मामले जमीन संबंधी विवाद से जुड़े आएं…जिसके समाधान के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया…वही धनबाद सीओ ने बताया कि जो मामले कोर्ट में चल रहें है उस पर कुछ नहीं किया जा सकता …लेकिन जो मामले सामान्य प्रकृति का उसका निबटारा तुरंत हो जाता है…हालांकि टाइटल शूट और गंभीर मामले की जांच और निर्णय में समय लगता है…कागजी प्रक्रिया को पूरा करने के साथ तथ्यों को पड़ताल करना पड़ता है,…

वहीं निरसा क्षेत्र के सभी थाना एव ओपी पदाधिकारी उपस्थित हुए,कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर किया।इस आयोजन में शिकायतकर्ता की संख्या काफी कम रही और कुछ शिकायत कर्ता ऐसे भी उपस्थित हुऐ थे जो कि 22 जनवरी 2025 को आयोजित समाधान कार्यक्रम का आयोजन में अपना शिकायत दर्ज कराई थी परंतु अब तक उनका समाधान नहीं हुआ हैं,कुछ बच्चों ने मंचासिन पुलिस पदाधिकारियों से महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी ली तो कुछ ने साईबर क्राइम संबंधित जानकारी प्राप्त मंच से संबोधित करते हुए धनबाद साईबर क्राइम के डीएसपी संजीव कुमार एव चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी रॉय ने हर सवाल का जवाब दिए की पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर भवन की ज्यादातर कुर्सियां खाली खाली दिखी जिसे देख ऐसा लगा कि शायद जनता के प्रति पुलिस पर भरोसा नहीं हैं या फिर सूचना प्रसार में कमी रह गई जिसके कारण आयोजन फीका रहा।

NEWS ANP के लिए धनबाद से संतोष के साथ कुंवर कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *