चौकीदार बहाली की दूसरी लिस्ट को लेकर अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन, रणधीर वर्मा चौक पर उठाई मांग…

चौकीदार बहाली की दूसरी लिस्ट को लेकर अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन, रणधीर वर्मा चौक पर उठाई मांग…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिले में चौकीदार बहाली की दूसरी सूची जारी किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने प्रशासन पर बहाली प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब का आरोप लगाया और जल्द से जल्द दूसरी सूची जारी करने की मांग की।

टुंडी प्रखंड से आए अभ्यर्थी चिंतामणि मंडल ने बताया कि, “चौकीदार के 330 पदों पर बहाली प्रक्रिया पूरी हुए दो महीने से अधिक समय बीत चुके हैं, लेकिन अब तक दूसरी सूची जारी नहीं की गई है।” उन्होंने कहा कि इस देरी के चलते 98 से अधिक पद अभी भी रिक्त हैं, जिससे चयन प्रक्रिया अधूरी रह गई है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि अन्य जिलों में जहां तीसरी सूची तक जारी की जा चुकी है, वहीं धनबाद में अब तक दूसरी सूची भी जारी नहीं की गई, जिससे युवाओं में भारी निराशा है। अधिकतर अभ्यर्थी बेरोजगार हैं और नौकरी की आस लगाए बैठे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस मुद्दे को पहले भी एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) और जिला उपायुक्त के समक्ष कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सूची जारी नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से विवेक की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *