धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 24/4/25 को बरटांड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सैकड़ो व्यपारियों ने काला बिल्ला लगाकर सिमफर गेट से सिटी सेंटर मोर तक पहलगाम मे आतंकियों द्वारा 26 से ज्यादा निर्दोष पर्यटको एवं भारतीय की निर्मम हत्या के विरोध मे मौन पदयात्रा निकाला । इसके पहले बरटांड के तमाम दुकाने दिन भर विरोधस्वरूप दिन भर बंद रही।
पदयात्रा का नेतृत्व बरटांड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जे पी सिंह ने किया।इस अवसर पर जे पी सिंह ने कहा आतंकियों ने कायराना हरकत की है जिसका माकुल जवाब जल्द ही भारतीय सेना देगी।
पदयात्रा मे शामिल धनबाद चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव पप्पु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आतंकवादियों को चुन चुनकर सजा देने मे सक्षम है। पूरे देश मे आतंकियों के द्वारा धर्म को आधार बनाकर निर्मम हत्या करने को लेकर भारी जनाक्रोश है। इस कुकृत्य के पीछे पाकिस्तान का नापाक हाथ है और इस बार भारतीय सरकार और सेना बहुत कड़ी कार्यवाई करेगी।
जिला उपाध्य्क्ष मनोरंजन सिंह ने मरनेवाले मृत जनो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि घटना ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है । पुरा विश्व ही आतंकवादियों से तरष्ट्र है और मिलकर आतंकवादियों का सफाया कर देगा।
पदयात्रा के अंत में दो मिनट का मौन सिटी सेंटर मोर के गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष रखा गया।
पदयात्रा मे जे पी सिंह, पप्पू सिंह, मनोरंजन सिंह, संतोष चौरसिया , राज सिन्हा, रंजीत सिंह, राजेश कुमार, विनीता देवी , आरती देवी ,अशोक चौरसिया , अजय यादव ,संजय कुमार ,प्रकाश कुमार आदि सैकड़ो दुकानदार एवं व्यवसाई शामिल थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

