इस साल भी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हो रही है। इस साल 30 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। खास बात यह है कि इस साल मां दुर्गा शेर पर नहीं, बल्कि हाथी पर सवार होकर आएंगी। हाथी को समृद्धि, सौभाग्य और धैर्य का प्रतीक माना जाता है। इस बार अष्टमी और नवमी भी एक साथ पड़ रही है।
इस साल कलश स्थापना के दो मुहूर्त
कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा शुरू होती है। इस बार कलश स्थापना के दो मुहूर्त हैं। पहला मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक है। वहीं, दूसरा मुहूर्त 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

