बलियापुर(SINDRI): आमटाल में चैती नवरात्र एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर हारु बाउरी ने अपने निवास स्थान आमटाल में एक भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के छोटे-छोटे नन्हे बच्चे –बच्चियों के साथ-साथ अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधि विधान के साथ नौ कन्याओं को पूजा अर्चना की गई और उन सभी कन्याओं को प्रसाद के रूप में भोजन कराया गया साथ में सिंगार का सामग्री भी दिया गया l बावरी ने इस आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि और रामनवमी के धार्मिक महत्व को बढ़ावा देना और कन्याओं के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की भावना को जागृत करना बताया। मौके पर शीतल दत्ता,दीपाली बाऊरी ,ज्योति दत्ता , बबली कुमारी ,गोविंद, आनंद बाउरी , प्रीतम आदि थे l
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

