चैत्र नवरात्रा को लेक मैथन प्रज्ञा मंडल में गोष्ठी का आयोजन…

चैत्र नवरात्रा को लेक मैथन प्रज्ञा मंडल में गोष्ठी का आयोजन…

धनबाद(NIRSA):आगामी चैत्र नवरात्रा के पावन अवसर पर युवाओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन मैथन रांची कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा मंडल में किया गया। गोष्ठी में नवरात्रा के महत्व, पूजा विधि और इस दौरान किए जाने वाले अनुष्ठानों पर विस्तृत चर्चा की गई।
आयोजकों ने जानकारी देते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक पाठक ने बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रा का आयोजन 30 मार्च से 6 अप्रैल तक किया जाएगा। इन आठ दिनों में विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो नवरात्रा के प्रथम दिन से लेकर पूर्णाहुति तक चलेंगे।

गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने युवाओं को सनातन धर्म की समृद्ध परंपराओं और मूल्यों से अवगत कराया। उन्होंने नवरात्रा के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह समय शक्ति की उपासना और आत्म-शुद्धि का होता है।
आयोजकों ने बताया कि नवरात्रा के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति और धर्म से जोड़ना है। उन्होंने सभी युवाओं से बढ़-चढ़कर इन कार्यक्रमों में भाग लेने और सनातन धर्म के महत्व को समझने की अपील की।
यह पहल निश्चित रूप से युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ने और धार्मिक मूल्यों को आत्मसात करने में सहायक सिद्ध होगी।इस गोष्ठी में बेवी देवी,प्रति सिंह,रेखा देवी,सोनी पटेल,मोनी पटेल,सलोनी सिंह,सालनी सिंह,प्रियांशु राज,ऋतिक कुमार एव आयुष्मान सिंह उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *