आजादी के 78 वर्षों बाद भी मूल्यभूत सुविधाओं से पुराना बाज़ार वंचित है-सोहराब खान
धनबाद(DHANBAD):चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार का एक प्रतिनिधिमंडल चैंबर अध्यक्ष सोहराब खान के नेतृत्व में नगर निगम के नगर आयुक्त के अनुपस्थिति में सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार से भेंट कर पुराना बाजार में महिला शौचालय,सुलभ शौचालय,पेशाब घर निर्माण करवाने का आग्रह किया!
चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार अध्यक्ष सोहराब खान ने बताया कि आजादी के 78 साल बाद भी पुराना बाज़ार मूल्यभूत सुविधाओं से वंचित है,पुराना बाज़ार में एक भी सुलभ शौचालय नहीं होने के कारण दुकानदारों सहित ग्राहकों और खासकर महिलाओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है!
चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार की टीम ने जगहों को चिन्हित कर नगर निगम से महिला शौचालय,सुलभ शौचालय,पेशाब घर निर्माण सहित दुर्गापूजा के मद्देनजर बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को चालू करवाने तथा आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार द्वारा की गई है!
सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने भरोसा जताया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा!
चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष सोहराब खान,महासचिव पवन सोनी,प्रवक्ता विजय सैनी, उपाध्यक्ष इमरान अली उपस्थित थे!
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

