चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के मंच पर दिखा कौमी एकता आपसी भाईचारा…

चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के मंच पर दिखा कौमी एकता आपसी भाईचारा…

धनबाद(DHANBAD):श्री राम नवमी के पावन अवसर पर पुराना बाज़ार में दर्जन भर अखाड़ा दलों ने अपने करतब खेल कौशल का बेजोड़ नमूना प्रस्तुत किया!

चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार द्वारा पुराना बाज़ार रेलवे फाटक के पास भव्य सेवा मंच का निर्माण किया गया था!

मंच से चैंबर के पदाधिकारियों ने अखाड़ा दलों का स्वागत करते नजर आए और चैंबर की ओर से लाइट की व्यवस्था की गई थी और श्रद्धालुओं के लिए पेय जल और शरबत की व्यवस्था चैंबर के द्वारा की गई थी!

पाटलिपुत्र सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जोड़ाफाटक की ओर से फर्स्ट एड और एबुलेंस की व्यवस्था की गई थी!

चारो ओर जय श्री राम के जयकारों से पुराना बाज़ार गूंज रहा था!

चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के सदस्य स्थानीय पुलिस के जवानों की सहायता करते भी दिखे!

चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के प्रवक्ता विजय सैनी ने बताया के बिना आग,पटाका और ट्यूब लाइट के खेल को प्रोत्साहन देने के लिए अनुशासित खेल करतब दिखाने वाले अखाड़ा दलों को चैंबर द्वारा पुरुस्कृत किया गया है जिसमे
प्रथम पुरस्कार-श्री श्री नवयुवक शक्ति दल(गांधी रोड)
द्वितीय पुरस्कार-श्री श्री प्रताप दल(पुराना स्टेशन)
तृतीय पुरस्कार-श्री श्री प्रताप दल (दरी मोहल्ला)
अनुशासन सम्मान – श्री श्री वीर कुंवर सिंह अखाड़ा श्री बीर बर्बरीक शक्ति दल(रतनजी रोड, पुराना बाज़ार)
अखाड़ों को बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और धनसार थाना प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय के हाथों दिया गया!

चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के मंच पर धनबाद विधायक राज सिन्हा,झरिया विधायक रागिनी सिंह,पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह,पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल,भाजपा नेता रमेश राही,डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम,जिला चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता,पाटलिपुत्र सुपर का स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के एमडी डॉ निर्मल ड्रोलिया, डॉ निखिल ड्रोलिया,डॉक्टर सतीश चन्द्र,डॉक्टर राकेश कुमार,निवर्तमान पार्षद नीसार आलम,समाजसेवी दिलीप सिंह,सरदार सोनी सिंह,वंशराज सिंह कुशवाहा,सरदार अमरजीत सिंह,निवर्तमान पार्षद संटू सिंह,राजेश रिटोलिया,ललित काटेसरिया,हाजी नौशाद खान, भिखुराम अग्रवाल,प्रदीप नारनौली,रामभगत अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल,राज कुमार गुप्ता,श्यामा कांत गुप्ता,इबरार मल्लिक सहित शहर के दर्जनों गण्यमान्य लोग उपस्थित थे!

चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के अध्यक्ष सोहराब खान और महासचिव पवन सोनी ने कहा की हिंदुस्तान अलग अलग धर्म और मजहब के मानने वालों का खूबसूरत देश है और हमारा धनबाद पूरे देश में आपसी भाईचारा प्रेम शांति को मजबूती देना वाला शहर है!

सोहराब और पवन ने कहा की हमारा संगठन चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करने के लिए जाना जाता है!

शांति पूर्ण ढंग से राम नवमी के अखाड़ों को संपन्न करवाने के लिए बैंक मोड़ पुलिस,बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एवं धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडेय को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार द्वारा नवाजा गया!

मंच पर मौजूद अतिथियों,डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम और बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना के सदस्यों की जम कर तारीफ की और चैंबर के कार्यों को आपसी भाईचारा को मजबूत करने वाला बताया!

चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के सोहराब खान,पवन सोनी,विजय सैनी,संजय पाण्डेय,आशीष मेहता,भावेश राठौर,नितिन अग्रवाल,विवेक मनकसिया,इमरान अली,सलाउद्दीन महाजन,परवेज खान,संजय भट्टाचार्य,दीपक झा,प्रदीप नारनोली,अमरजीत सिंह,दिनेश कुमार,रफीक आलम,गोपाल प्रसाद,तनवीर अंसारी,अफ़रोज़ खान,दीपक सिंह,धर्म सिंह,नवनीत रिटोलिया,जय प्रकाश केजरीवाल,सरदार नारायण सिंह,रोहित सरावगी आदि चैंबर के पदाधिकारी उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *