रांची (RANCHI): झारखंड में विधान की तारीखों के ऐलान से पहले पार्टियों ‘ मुफ्त ‘ वाली योजनओं की घोषणा की होड़ मची गई है। भाजपा की गोगो दीदी योजना का विरोध करने वाले JMM ने अब झामुमो सम्मान योजना लाने का फैसला किया है| इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपए यानी सालाना 30 हजार रुपए दिए जाएंगे | भाजपा ने गोगो दीदी योजना में महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए देने का वादा किया है। इसके लिए फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया है।
इससे पहले झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की है। इसके तहत राज्य की 18 से 50 साल तक की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। इस योजना की तीसरी किस्त महिलाओं के खाते में डाल दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले ऐसी घोषणाओं को मतदाताओं को लुभाने से जोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि भाजपा द्वारा गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाए जाने पर सीएम हेमंत सोरेन ने विरोध जताया था। उन्होंने डीसी को कार्रवाई करने को कहा था..
पार्टी पहले ही योजना शुरू करने का फैसला ले चुकी थी : पांडेय
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलने के बाद विनोद कुमार पांडेय ने कहा-इस योजना के तहत राज्य की सभी महिलाओं को सालाना 30 हजार रुपए दिए जाएंगे। पार्टी पहले ही यह फैसला ले चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मंईयां सम्मान योजना चलाई जा रही है। इसके तहत महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी ने अब झामुमो सम्मान योजना शुरू करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आयोग ने उन्हें उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है..
गोगो दीदी योजना से झामुमो को सत्ता जाने का डर सता रहा : बाउरी
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा की गोगों दीदी योजना से झामुमो डर गया है। झामुमो के हाथ में सत्ता है। उसे ज्यादा पैसे देना है तो दे देना चाहिए। अभी आचार संहिता लागू नहीं हुई है। फिर भी झामुमो चुनाव आयोग जा रहा है। दरअसल झामुमो को पता है कि सत्ता उसके हाथ से निकल रही है। मोदी की गारंटी के सामने सब कुछ फेल है। बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार ने अपना चेहरा चमकाने के लिए आकस्मिकता फंड से 80 करोड़ रुपए लिया। यह फंड आपातकाल के लिए है। लेकिन यह राशि मियां-बीवी ने प्रचार के लिए लिया है..
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

