चुनाव में किसने कितना किया खर्च, सभी उम्मीदवारों ने सौंपा अपने चुनाव खर्च के ब्यौरा…

चुनाव में किसने कितना किया खर्च, सभी उम्मीदवारों ने सौंपा अपने चुनाव खर्च के ब्यौरा…

धनबाद(DHANBAD) :झारखंड विधानसभा चुनावों में दोनों प्रमुख गठबंधनों के धनबाद जिले के उम्मीदवारों ने प्रचार-प्रसार में अच्छी खासी राशि खर्च की। सबसे ज्यादा 35.59 लाख रुपए खर्च कर भाजपा की रागिनी सिंह झरिया सीट से विधायक चुनी गई। वहीं, दोनों गठबंधनों में सबसे कम 11.78 लाख रुपए निरसा सीट से भाकपा माले के उम्मीदवार अरुप चटर्जी ने खर्च किया और जीत दर्ज कर विधायक बने..

बताते चले कि इन चुनावों में किसी को 19-21 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद हार का मुंह देखना पड़ा, तो कोई 11-13 लाख रुपए खर्च कर विधायक बन गया।भाकपा माले के दोनों उम्मीदवारों अरूप चटर्जी और चंद्रदेव महतो ने अपने एनडीए के प्रतिद्वंद्वियों से कम राशि खर्च करने के बाद भी विधानसभा का सफर तय कर लिया। निरसा में अरुप (₹11.78) लाख) के मुकाबले भाजपा की अपर्णा सेनगुप्ता (₹18.80 लाख) और सिंदरी में चंद्रदेव (₹12.96 लाख) के मुकाबले भाजपा की तारा देवी (₹19.34 लाख) को अधिक खर्च के बावजूद हार झेलनी पड़ी। ये तमाम जानकारियां प्रत्याशियों की ओर से चुनाव आयोग को दिए गए खर्च के ब्योरे से सामने आई हैं..

धनबाद जिले की सभी 6 सीटों के उम्मीदवारों ने 22 दिसंबर को चुनावी खर्च का तीसरा और अंतिम ब्यौरा व्यय कोषांग को सौंप दिया।दोनों प्रमुख गठबंधनों से इतर दूसरे दलों या निर्दलीय उम्मीदवारों में से सबसे ज्यादा चुनावी खर्च टुंडी विस क्षेत्र के जेएलकेएम उम्मीदवार मोतीलाल महतो का रहा। उन्होंने भाजपा के विकास महतो (₹14.80 लाख) से भी ज्यादा 14.93 लाख रुपए खर्च किए, हालांकि चुनाव हार गए। इसी तरह, बाघमारा विस क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो (₹13.02 लाख से अधिक खर्च करनेवाले निर्दलीय रोहित कुमार यादव (₹13.72 लाख) को भी हार का मुंह देखना पड़ा।..

वहीं, झरिया में जेएलकेएम के रुस्तम अंसारी ने 10.08 लाख रुपए, टुंडी में निर्दलीय दीप नारायण सिंह ने 9.85 लाख रुपए, निरसा में जेएलकेएम के अशोक मंडल ने 9.70 लाख रुपए, सिंदरी में जेएलकेएम की उषा देवी ने 6.75 लाख रुपए, बाघमारा में समाजवादी पार्टी के सूरज महतो ने 6.50 लाख रुपए खर्च की जानकारी आयोग को दी है।

भाजपा और इंडी गठबंधन में उम्मीदवारों ने कितना किया खर्च..धनबाद – राज सिंहा,भाजपा(25.47लाख) अजय दुबे,इंडिया(20.29 लाख) झरिया – रागिनी सिंह, भाजपा(35.59 लाख) पूर्णिमा सिंह,इंडिया (16.18 लाख)। निरसा – अपर्णा सेन गुप्ता ,भाजपा(18.81 लाख) अरूप चटर्जी,इंडिया (11.78 लाख)। बाघमारा – शत्रुघ्न महतो,भाजपा(23.99 लाख) जलेश्वर महतो,इंडिया (13.2 लाख)सिंदरी – तारा देवी,भाजपा (19.34 लाख) चंद्रदेव महतो ,इंडिया(12.96 लाख) टुंडी – विकास महतो,भाजपा (14.80 लाख) मथुरा महतो,इंडिया (20.62 लाख)

भाजपा ने उम्मीदवारों को ₹25-25 लाख , सपा व माले ने भी दिया था फंडभारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में किस्मत आजमाने उतरे अपने सभी उम्मीदवारों को प्रचार-प्रसार पर खर्च करने के लिए 25-25 लाख रुपाए दिए गए थे। इसकी जानकारी उम्मीदवारों की ओर से कोषांग को सौंपे गए खर्च के ब्योरे में भी दिया गया है। भाजपा ने जिले में अपने सभी 6 प्रत्याशियों राज सिन्हा, रागिनी सिंह, शत्रुघ्न महतो, अपर्णा सेनगुप्ता, तारा देवी और विकास कुमार को यह फंड दिया था। समाजवादी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों को 2-2 लाख रुपए थे। वहीं, सिंदरी सीट से भाकपा माले के उम्मीदवार चंद्रदेव महतो ने पार्टी से 36 हजार रुपए मिलने की जानकारी व्यय कोषांग को दी है।

NEWS ANP के लिए कुंवर सिंह अभिषेक की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *