चुनावी बैनर लगाने के क्रम में 11 हजार वोल्ट विधुत तार की चपेट में आने से भोला मोदक गंभीर रूप से घायल…

चुनावी बैनर लगाने के क्रम में 11 हजार वोल्ट विधुत तार की चपेट में आने से भोला मोदक गंभीर रूप से घायल…

सिन्दरी(SINDRI): नगर निगम चुनाव को लेकर सिंदरी क्षेत्र में बैनर-पोस्टर लगाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सिंदरी स्थित रोड़ाबांध अम्बेडकर चौक,पुराना सिन्दरी थाना के सामने दोपहर 12:30 बजे के लगभग एक बड़ा हादसा हो गया।
वार्ड संख्या 54 की पार्षद प्रत्याशी J -15 निवासी, अनामिका तिवारी का बैनर लगाने के दौरान करीब 22 वर्षीय युवक भोला मोदक 11 हजार वोल्ट लाईन के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और प्रत्याशी के समर्थकों ने तुरंत घायल भोला मोदक को सामने स्थित अजय मेडिकल पहुंचाया। इसके बाद सिंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे बलियापुर स्थित माँ अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टर सी जी साहा ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए धनबाद एसएनएमएमसीएच (पीएमसीएच) रेफर कर दिया।

माँ अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सी. जी. साहा ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से युवक के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जलन है, साथ ही सिर के पीछे भी चोट लगी है। उसकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है।
पीएमसीएच में आवश्यक सुविधाओं के अभाव और गंभीर स्थिति को देखते हुए भोला मोदक को आगे इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल (BGH) रेफर किया गया, जहाँ फिलहाल वह भर्ती है और इलाज चल रहा है।

घायल युवक की पहचान भोला मोदक, उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता पोरेस मोदक, निवासी आर के-1, क्वार्टर संख्या 115, सिंदरी के रूप में हुई है। भोला पेशे से दैनिक मजदूर है और खाना बनाने का काम करता है। वह विवाहित है और उसका एकलौता एक छोटा पुत्र है।
पार्षद प्रत्याशी अनामिका तिवारी के पति राजू तिवारी ने बताया कि वे स्वयं घायल भोला को लेकर बोकारो जेनरल अस्पताल गए । और उसके इलाज की पूरी व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने आमजन से भी हर संभव सहयोग की मांग की है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *