चिरकुंडा शहरवासियों को पेयजल से जल्द मिलेगा निजाद फेज टू के तहत कार्य होंगे सम्पन्न: अरूप चटर्जी…

चिरकुंडा शहरवासियों को पेयजल से जल्द मिलेगा निजाद फेज टू के तहत कार्य होंगे सम्पन्न: अरूप चटर्जी…

धनबाद(NIRSA): चिरकुंडा नगर परिषद के शहरी जलापूर्ति फेज टु योजना जिसकी लागत करिब करिब 5 करोड 50 लाख की लागत से यह योजना धरातल पर उतरनी थी जिसमें मुख्य अवरोध का कार्य जमीन का नहीं मिलना और टंकी बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी दो-दो बार इस योजना का जमीन चयन कर और टंकी बनाने का उद्घाटन किया गया पर यह योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही थी इस योजना के अवरोधों को खत्म कर श्रम विभाग के जमीन को चिन्हित किया गया और श्रम विभाग से नगर विकास विभाग को जमीन स्थानांतरित करकर सरस पहाड़ी स्थित श्रम कल्याण केंद्र के समीप खेल मैदान के साइड हिस्से में टंकी का निर्माण के लिए जगह चिन्हित किया गया वहीं इस संबंध में सरस पहाड़ी पहुंचकर विधायक अरूप चटर्जी जगह का निरीक्षण भी किया जिस पर स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई की खेलने का एकमात्र मैदान यही है इस मैदान को टंकी बनाकर इसके अस्तित्व को खत्म ना किया जाए स्थानीय बच्चों द्वारा यहां पर क्रिकेट फुटबॉल आदि खेल खेला जाता है इस पर स्थानीय लोगों को समझाते हुए विधायक अरुप चटर्जी ने यह आस्वस्थ किया क्या स्थानीय लोग श्रम विभाग के पुराने जर्जर भवन को भी स्थानीय लोगों के लिए तोड़ दिया जाएगा और ग्राउंड को नष्ट नहीं किया जाएगा लोगों द्वारा लिखित दिया जाएगा तो ग्राउंड का भी सुंदरीकरण किया जाएगा बाउंड्री वॉल लगाकर इस जगह को ही संरक्षित किया जाएगा विधायक अरुप चटर्जी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि दो-दो जगह पानी टंकी बनाने का जगह चिन्हित किया गया पर कार्य करने की चाहत नहीं थी आगामी अप्रैल माह मे इस योजनाओं का कार्य प्रारंभ किया जाएगा वहीं सरकारी एक इंच भुमी को नहीं छोड़ा जाएगा चिरकुंडा व निरसा विधानसभा के स्थगित सभी योजनाओं का चहुंमुखी विकास होगा मौके पर निवर्तमान उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ,संतु चटर्जी,झंटु कांजिलाल,संतोष मिश्रा,सोनू मिश्रा,रामजी शर्मा,सहित दर्जनों लोग मौजूद हैं

इन जगहों पर पानी फेज टू से मिलेगा

चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 14,15,16,1,13 में करिबो 10 हजार लोगों इस योजना से पानी मिलेगा बगान धौड़ा,कालीधौडा,तालडंगा,हाउसिंग कॉलोनी,निचुधौडा,कापासाडा,आदी क्षेत्र शामिल हैं
विधायक अरूप चटर्जी ने बताया कि 100 फिट के आसपास लंबा चौड़ा जिनकी आवश्यकता है जल्द योजना को पूर्ण की जायेगी।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *