
धनबाद(NIRSA): कोयलांचल में होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ होली मना रहे हैं, एक दूसरे को रंग अबीर लग रहे हैं और फगुआ के राग पर थिरकते नजर आ रहे हैं,चिरकुंडा में साहू समाज की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन चिरकुंडा के समाजसेवी दशरथ साव के आवास में किया गया जहां सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए चाहे युवा हो चाहे बच्चे हो चाहे बुजुर्ग हो चाहे महिलाएं हो, सभी अपनी-अपनी टोलियां बनाकर एक दूसरे को रंग गुलाल में सराबोर करने की होड़ मची हुई है,सभी लोग जमकर होलियाना गाने पर सभी कोई थिरकते नजर आए, रंगों के इस महापर्व होली में लोगों ने जमकर रंग-अबीर और गुलाल खेल कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और व्यंजनों का लुप्त उठाया,वहीं दूसरी ओर फगुआ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली मनाते लोग नजर आए रहे है. सभी के चहरे रंग और गुलाल से रंगे हुए नजर आ रहे हैं बच्चे, बूढ़े और जवान सभी होली की मस्ती में हैं, होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे,होलिया में उड़े ले गुलाल की धुन पर लोगों ने थिरकना शुरू किया,समाजसेवी दशरथ साव ने बताया कि होली रंगों का त्यौहार है आपसी भाईचारा का त्यौहार है, एक दूसरे से मिलने और मिलाने का त्योहार है साथ ही साथ तरह-तरह के पकवान खाने का भी या त्योहार है, होली को पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं इस आयोजन में निरसा,मैथन,कुमारधुबी,मैथन मोड़ एव चिरकुंडा के साहू समाज उपस्थित होकर एक दूसरे को अबीर लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामना दिए।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

