धनबाद(NIRSA):चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुष्पा लॉज के समीप स्थित एक गोदाम में चल रहे अवैध बालू भंडारण का खनन विभाग की टीम ने शनिवार देर शाम छापेमारी कर खुलासा किया। इस दौरान टीम ने बालू लदे दो ट्रक और एक जेसीबी मशीन को जब्त किया है।
बताया जा रहा है कि जब्त किए गए दोनों ट्रकों में अवैध रूप से बालू लोड किया गया था, जिसे जेसीबी मशीन की मदद से भरा गया था।
इस संबंध में खनन विभाग के इंस्पेक्टर श्यामनंदन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चिरकुंडा थाना क्षेत्र के पुष्पा लॉज के समीप एक गोदाम में अवैध रूप से बालू का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां बालू लदे ट्रक और उसे लोड करने में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को जब्त किया गया।
छापेमारी अभियान में खनन विभाग के ब्रह्मदेव कुमार यादव, राजकुमार दास सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

