चिरकुंडा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया प्रबुद्धजनों को सम्बोधित, अनुसूचित जाति को एकजुट होकर मतदान करने की अपील…

चिरकुंडा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया प्रबुद्धजनों को सम्बोधित, अनुसूचित जाति को एकजुट होकर मतदान करने की अपील…

धनबाद(NIRSA): झारखंड में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, धनबाद जिला ग्रामीण द्वारा चिरकुंडा के टाउन हाल में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मलेन में मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री एवं सांस्कृतिक एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हेलीकोपटर से केएफएस मैदान पहुंचे। जहां पर भाजपा धनबाद जिला ग्रामीण घनश्याम ग्रोबर एवं विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया…

उसके बाद उन्हें स्कोट कर चिरकुंडा के टाउन हॉल लाया गया। जहां उनका स्वागत झारखंड के प्रराम्परिक आदिवासी नृत्य से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एव देश भक्ति गीत के साथ हुआ। निरसा विधानसभा के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं अन्य लोगों ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा की आज की सभा में जिस तरह से महिलाओं की उपस्थिति है। इससे साफ जाहिर होता है की आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम होंगी। कहा की हरियाणा के चुनाव में अनुसूचित जाति के लोग ने अहम भूमिका निभाते हुए विजयी दिलाई है। केंद्र की मोदी सरकार गरीब असहाय लोगों के लिए है। नारी को बंदन करने का मोदी ने अवसर दिलाया है। एक अटके हुए बिल को संसद से पास कराया है। वो बिल पर सर्वसम्मती बनाकर इतिहास रचाया है। जम्मू में धारा 370 अटका हुआ था। जिसे मोदी ने हटाकर वहां के लोगों को भारत के लोगों को जम्मू में नौकरी करने का रास्ता खुलवाया। सभी अनुसूचित जाति के वोटरों पर नजर टिकी हुई है। इसके लिए आपलोग को सजग रहने की जरुरत है। वही मिडिया को मुख़ातिब होते हुए कहा की झारखंड में जो सरकार थी वह यहां क लोगों को छलने का काम किया है। इसको बदलने का समय आ चूका है..

मुख्य अतिथि के अलावा सम्मलेन को जिला अध्यक्ष ग्रामीण घनश्याम ग्रोबर, विधायक अपर्णा सेनगुप्ता,
परेश चंद्र दास, डब्लू बाउरी, जय प्रकाश सिंह ने भी सम्बोधित किया..

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *