चिरकुंडा नप के नए सीईओ प्रियंका ने किया पदभार ग्रहण, स्वच्छता को बताया प्राथमिकता…

चिरकुंडा नप के नए सीईओ प्रियंका ने किया पदभार ग्रहण, स्वच्छता को बताया प्राथमिकता…

चिरकुंडा नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में प्रियंका कुमारी ने की पदभार ग्रहण,स्वच्छता होगी पहली प्राथमिकता।

धनबाद(NIRSA):चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय के सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हंसदा का सोमवार को विदाई एव नए कार्यपालय पदाधिकारी के रूप में प्रियंका कुमारी ने किया पदभार ग्रहण।फूल का गुलदस्ता देकर पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हंसदा ने नए कार्यपालक पदाधिकारी का किया स्वागत नगर परिषद के सारे कर्मी थे उपस्थित,चिरकुंडा नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने दोनों पदाधिकारियों को प्रतिमा देकर किया सम्मानित।

पदभार ग्रहण के बाद प्रियंका कुमारी ने बताया कि हमारा पहली प्राथमिकता चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र को साफ सफाई और स्वच्छ रखना यही हमारी पहली प्राथमिकता होगी और जो भी विकास योजनाओं का कार्य लम्बित हैं उसे जल्द से जल्द पूरा करूंगी।

वही निवर्तमान उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि आज झारखण्ड राज्य के लिए शोख का दिन हैं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया हैं जिसके कारण कार्यक्रम स्थगित करते हुए महज औपचारिक रूप से बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया हैं मुझे विश्वास हैं कि हमारे नए कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी नगर परिषद क्षेत्रों में विकास के कार्यों में अपना अग्रिम भूमिका निभाएगी।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *