चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक…

चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक…

धनबाद(NIRSA): चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर बुधवार को प्रखंड सह आंचल कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी द्वारा आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनाव के पूर्व की तैयारी को लेकर बैठक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से चिरकुंडा नगर परिषद के 40 बूथों का विशेष कर चुनाव के पूर्व की तैयारी का आकलन किया गया एवं वोटर लिस्ट में नाम जांच के बाद ही नाम जोड़ने का कार्य करेंगे एवं जिनका नाम है उनका भी अपने स्तर से जांच कर लेंगे ताकि चुनाव के समय किसी प्रकार का ऐसा विवाद ना हो की वोटर लिस्ट से नाम वोटर के रहने के बाद भी नाम हट जाए इस पर विशेष ध्यान देने को कहा गया इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि चेक लिस्ट का स्थानीय स्तर पर डोर टू डोर जाकर जांच कर ले ताकि नाम जोड़ने और घटाने का कार्य और नाम सुधारने का कार्य बारीक की पूर्वक करते हुए करें ताकि कोई गड़बड़ी न हो। विशेष कर चिरकुंडा नगर परिषद के चुनाव को लेकर विशेष रूप से ध्यान देने को सभी बीएलओ एव सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया ताकि वहां किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी चुनाव के समय ना हो चुनाव के पूर्व की तैयारी सभी बीएलओ पहले से कर ले इस बैठक में निम्न वर्गीय लिपिकछत्रपति, शिवाय किस्कू, अमित कुमार तिवारी,बीएलओ सुपरवाइजर में योगेश दत्त ,प्रमोद झा, सीआरपी पंकज कुमार सिंह सीआरपी कालीचरण कुमार ,सीआरपी चंदन कुमार शिक्षक धीरेंद्र तिवारी पंचायत सचिव भीमपदो रोहिदास, संजय कुमार, समीरान नाग इत्यादि उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *