धनबाद(DHANBAD): चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी 4557 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मो जियाउल अंसारी ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक श्री सुरेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी ट्रैफिक श्री अरविंद कुमार सिंह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कलियासोल श्री जय प्रकाश नारायण, अंचल अधिकारी कलियासोल श्री अशोक कुमार सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार, आपूर्ति विभाग के श्री संदीप कुमार महतो, श्री अजय कुमार, श्री राजेंद्र राय, श्री पृथ्वी कुमार के अलावा आरओ सेल के सभी कर्मी व आपूर्ति विभाग के सभी कर्मी मौजूद थे।
चिरकुंडा नगर परिषद के पद के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। जिसमें नेहा झा को 673, प्रिया सिंह को 475, बर्नाली बाउरी को 3232, मंजू देवी को 600, मंजू बाउरी को 834, मालती देवी को 544, मीना देवी को 795, रिंकी खान को 1470, शाहिना प्रवीन को 2643, शुक्ला राय को 3498, सरिता देवी को 421, सुनीता सिंह को 1111 एवं विजेता सुनीता देवी को 4557 मत प्राप्त हुए।
मतगणना के दौरान 22545 मतों की गिनती की गई। जिसमें 20853 मत सही पाए गए एवं 1692 मत अमान्य पाए गए।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

