चिरकुंडा थाना परिसर में आगयी लाठीचार्ज की नौबत,विधायक ने कहा यह पुलिस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है…

चिरकुंडा थाना परिसर में आगयी लाठीचार्ज की नौबत,विधायक ने कहा यह पुलिस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है…

निरसा(NIRSA): निरसा अनुमंडल के चिरकुंडा थाना परिसर में कुछ देर के लिए लाठी चार्ज की नौबत आ गई। पुलिस और यूनियन लोगों के बीच हल्की धक्का मुक्की भी हुई। दरअसल चिरकुंडा थाना परिसर में बीसीकेयू यूनियन साथ ईसीएल के कर्मी व अधिकारी चोरी की शिकायत लेकर चिरकुंडा थाना पहुचे। जहा बीसीकेयू के बैनर तले थाना परिसर में कार्यवाई को लेकर नारेबाजी करने लगे। और पुलिस और यूनियन के साथ हो हंगमा शुरू हो गया। घंटों टूटू मैं मैं हुई। सूचना के बाद एसडीपीओ पहुचे तब जाकर मामला शांत हुआ।

इस संबंध में भाग्यलखी इंक्लाइन के मैनेजर सुशील दास का कहना है कि लगातार चोरी की घटना घट रही है।
बीते रात भी चोरी की घटना घटी है। जिसकी शिकायत कई बार ऑनलाइन की गई है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है ।जिसको लेकर पुलिस से शिकायत करने के लिए लोग थाना परिसर पहुचे लेकिन प्रशासन द्वारा खराब व्यवहार किया गया। थाना प्रभारी रामजी राय धक्का मुक्की अपने जवानों के साथ करने लगें साथ ही लाठीचार्ज करने की बात कहने लगे।

वही यूनियन के नेता राम जी यादव ने बताया कि लगातार इंक्लाइन में चोरी की घटना घट रही है पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर थाना पहुंच गया। इसके बाद प्रभारी द्वारा हमलोग के ऊपर चोरी का आरोप लगाया जाने लगा। लाठीचार्ज कर बाहर भागने की बात कहा गया। पुलिस के पास चोरी की शिकायत देने पर या जानकारी देने पर डॉट फटकार दिया जाता है।

वही सूचना पर निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला चिरकुंडा थाना पहुचे एसडीपीओ के पहुचते ही मामला शांत हुआ। बाद में एसडीपीओ के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई जिसमें प्रशासन, यूनियन और ईसीएल अधिकारी रहे। वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया कि लोगों द्वारा लिखित देने के बाद चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

वही इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि बैठक की गई है। लिखित देने के बाद कार्यवाई की जाएगी। चिन्हित चोरों को पकड़ा जाएगा।

वही इस मामले में निरसा विधायक सह बीसीकेयू के महामंत्री अरुप चटर्जी ने कहा कि मजदूरों के साथ पुलिस का यह बर्ताव दुर्भाग्यपूर्ण है । पुलिस जनता के लिए जनता के हित के लिए होती है। सरकार लगातार प्रशासन को गाइडलाइंस दे रही है कि जनता के साथ सामान्य व्यवहार करें ।लेकिन थाना प्रभारी द्वारा मजदूरों को डराना धमकाना , धक्का मुक्की करना साथ ही लाठी चार्ज की बात कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से की जाएगी।

NEWS ANP के लिए निरसा से मनोज सिंह कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *