चितरंजन रेलवे क्वाटर से बरामद हुआ CLW कर्मी की का गोली लगा शव, हत्या या आत्महत्या जाँच मे जुटी पुलिस…

चितरंजन रेलवे क्वाटर से बरामद हुआ CLW कर्मी की का गोली लगा शव, हत्या या आत्महत्या जाँच मे जुटी पुलिस…

चित्तरंजन(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के चितरंजन रेलवे क्वार्टर से एक CLW कर्मचारी का गोली लगा शव बरामद हुआ है, घटना को लेकर पुरे इलाके मे हड़कंप का माहौल है, हम बतादें की पश्चिम बंगाल मे दुर्गापूजा ख़त्म हुआ है, जिसके बाद लक्ष्मी पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है, लक्ष्मी पूजा के ठीक एक दिन पहले देर शाम हुई इस घटना से चित्तरंजन रेलवे टाउन में सनसनी फैल गई है, मृतक रेल कर्मचारी की पहचान प्रदीप चौधरी के रूप में हुई है। उनका शव रेलवे टाउन के रोड नंबर 64 पर स्थित 25/बी क्वार्टर से बरामद किया गया है, घटना की सूचना मिलते ही चित्तरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जाँच मे जुट गई है, जानकारी के अनुसार, इसी साल 3 अप्रैल को प्रदीप चौधरी की पत्नी संचिता चौधरी का गला कटा हुआ शव इलाके के ही रोड नंबर 28 वाले क्वार्टर से बरामद हुआ था। उनकी हत्या कर दी गई थी। चित्तरंजन पुलिस मामले की जाँच कर ही रही थी की संचिता चौधरी के पति का गोली लगा शव बरामद हुआ है, पुलिस की अगर माने तो संचिता चौधरी हत्या कांड मे पुलिस ने उसके पति प्रदीप चौधरी से कई बार पूछताछ भी की थी। पुलिस और स्थानीय सूत्रों ने बताया कि प्रदीप चौधरी अपने बेटे देवदित्य चौधरी के साथ इस क्वार्टर में रहते थे। आज दोपहर के आसपास देवदित्य बाहर गए थे। शाम को जब वह वापस लौटे, तो उन्होंने क्वार्टर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक पुकारने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ​तुरंत ही पुलिस और स्थानीय वाइस वार्डन मौके पर पहुँचे। दरवाजा तोड़ने के बाद देखा गया कि अंदर के कमरे में बिस्तर पर प्रदीप बाबू का गोली लगा शव पड़ा है।पुलिस अब इस बात की जाँच कर रही है कि क्या उन्होंने खुद को गोली मारी है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। चित्तरंजन पुलिस ने कहा है कि वे प्राथमिक तौर पर इस मौत की घटना की जाँच कर रहे हैं। ​इस संबंध में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी (पश्चिम) संदीप कर ने कहा, “रेलवे क्वार्टर से एक रेल कर्मचारी का गोली लगा शव बरामद हुआ है। यह घटना आत्महत्या है या हत्या, हम इसकी जाँच कर रहे हैं।”.

NEWSANP के लिए अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *