चिटाही धाम रामराज मंदिर आएंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह:मंदिर के वार्षिकोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ का आयोजन…

चिटाही धाम रामराज मंदिर आएंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह:मंदिर के वार्षिकोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ का आयोजन…

धनबाद‎(DHANBAD): धनबाद‎ स्थित बाघमारा के चिटाही धाम रामराज मंदिर में अबकी बार ‎वार्षिक महोत्सव काफी खास रहने वाला है। आध्यात्म ‎से लेकर गीत-संगीत से जुड़े चर्चित शख्सियत सालाना‎ वार्षिक महोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ के आकर्षण का‎ केंद्र होंगे…

आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर, प्रसिद्ध‎ कवि सह वक्ता कुमार विश्वास, भोजपुरी सुपर स्टार ‎पवन सिंह, भजन गायिका स्वाति मिश्रा समेत साध्वी‎ सरस्वती रामराज मंदिर के वार्षिक महोत्सव में शिरकत‎ करने आ रहे हैं..

चिटाही धाम में 4 फरवरी को राम राज‎मंदिर का वार्षिक महोत्सव आरंभ होगा, जो 12 फरवरी ‎तक चलेगा। 9 दिवसीय महोत्सव में एक से बढ़कर ‎एक उत्सव होगा। दिव्य शोभा यात्रा, विराट बांग्ला‎जात्रा, प्रवचन, भक्ति जागरण, विराट कवि सम्मेलन,‎ गंगा आरती, ड्रोन शो का आनंद लोग उठा पाएंगे…

रामराज मंदिर का वार्षिक महोत्सव सह ‎श्रीराम महायज्ञ की शुरुआत 4 फरवरी हो होगी। एटक के रिजनल अध्यक्ष सह मंदिर‎ कमेटी के पदाधिकारी खुशवंत कुमार ने ‎बताया कि 4 फरवरी को सुबह में भव्य ‎शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शाम को ‎कानपुर की आध्यात्मिक झांकी की प्रस्तुति‎ होगी। 5 फरवरी को शाम में बांग्ला जात्रा‎ रखा गया है। 6 फरवरी को दोपहर 12 ‎बजे से आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर‎ आध्यात्मिक प्रवचन सुनाएंगे। शाम को ‎राम आएंगे फेम गायिका स्वाति मिश्रा‎ भजन सुनाएंगी। 7 फरवरी को साध्वी ‎सरस्वती प्रवचन देने आ रही हैं….

9 फरवरी को ‎पवन सिंह भजन सुनाएंगे‎ 8 फरवरी की शाम विराट कवि‎ सम्मेलन का आयोजन किया है। ‎प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास अपने‎ ग्रुप के साथ कविता सुनाएंगे। 9 ‎फरवरी की शाम प्रसिद्ध भोजपुरी ‎गायक पवन सिंह भक्ति गीत ‎सुनाएंगे। 10 और 11 फरवरी को ‎सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस दौरान रामभद्राचार्य और प्रदीप मिश्रा ‎को लाने पर बातचीत चल रही है।‎ 12 फरवरी को गंगा आती व लेजर शो दिखाया जाएगा..

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *