धनबाद(SINDRI):अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री परिवार चासनाला में 22 मार्च से साउथ कालोनी • स्थित श्री श्री दामोदर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में तीन दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ होगा । इसे लेकर गणमान्य भाई बहनों द्वारा भूमिपूजन किया गया। सुदाम डीह वार्ड नंबर 52 की पार्षद प्रियंका देवी को गायत्री परिवार के बहनों ने तीलक लगाकर एवं चादर देकर सम्मानित किया, गायत्री परिवार के विभूति कुमार, मुख्य यजमान धनंजय ठाकुर व उनकी धर्मपत्नी भूमी पूजन में मौजूद थीं। वहीं गायत्री परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
बंम भोला सिंह, प्रमोद कुमार, मुकेश सिंह, अश्विनी सिंह ने बताया कि 22 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। हरिद्वार से आएं टोली द्वारा संध्या में भजन गीत संगीत व प्रवचन होंगे । दिनांक 23 मार्च को सामूहिक हवन व संध्या शांति संदेश, 24 को सामूहिक हवन एवं भव्य दीप महायज्ञ होगा। इसके साथ ही शांतिकुंज हरिद्वार से आएं टोली की स्वागत विदाई की जाएगी।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

