चार बच्चों के पिता संजय खान ने की थी जीनत अमान से शादी, भरी महफिल में की थी एक्ट्रेस की पिटाई…

चार बच्चों के पिता संजय खान ने की थी जीनत अमान से शादी, भरी महफिल में की थी एक्ट्रेस की पिटाई…

मुंबई(MUMBAI): संजय खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्युसर के तौर पर काम किया था। संजय खान आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय खान का जन्म 3 जनवरी 1940 को बेंगलुरु में हुआ था। एक्टर का असली नाम शाह अब्बास खान हैं वह सादिक अली खान तलोनी और बीबी फातिमा बेगम के बेटे हैं। संजय ने साल 1964 में फिल्म हकीकत से डेब्यू किया था।संजय खान ने अपने 3 दशक के करियर में 30 फिल्मों में काम किया है। संजय फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में थे। संजय और जीनत अमान के प्यार के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में उस वक्त काफी गूंजते थे। इतना ही नहीं जीनत ने तो चार बच्चों के पिता संजय खान से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। साल 1980 में संजय खान की लाइफ में जीनत की एंट्री हुई थीं..

संजय खान और जीनत अमान

पहली मुलाकात फिल्म अब्दुल्लाह के सेट से हुई थी। यहीं से दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। संजय खान ने गुपचुप तरीके से जीनत अमान से शादी की थी। जीनत संजय के प्यार में पूरी तरह दीवानी थी। हालांकि ये लंबे समय तक नहीं चल सकी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, संजय ने भरी महफिल में जीनत की खूब पिटाई की थी। इसके बाद वो खून से लथपथ हो गई थीं..

कहा जाता है कि किसी बात को लेकर जीनत अमान संजय खान से मिलने उनके घर पहुंची। वह पर पता चला कि वह पार्टी के लिए होटल ताज चले गए हैं। अभिनेत्री को अपने सामने देख संजय आग बबूला हो गए। संजय ने जीनत से कहा कि वो यहां क्यों आईं? इस दौरान संजय की पहली पत्नी भी पार्टी में मौजूद थी। इसके बाद संजय उन्हें एक कमरे में लेकर गए और अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर अदाकारा की खूब पिटाई की। संजय ने जीनत को इतना पीटा कि उनकी सीधी आंख में गंभीर चोट आई। इसके बाद जीनत ने संजय को छोड़ कर मजहर खान से शादी कर ली..

NEWSANP के लिए मुंबई से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *