झरिया(JHARIA): चार दिनों तक चलने वाली लोक आस्था का छठ महापर्व मंगलवार को नहाय-खाय के साथ कोयलांचल में शुरू हुई। जिस देखते हुए झरिया के भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने झरिया के विभिन्न छठ पूजा घाटों की साफ सफाई को लेकर निरक्षण किया। ताकि छठ घाट पर आने वाले छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई ना हो। इसको लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए..
वही कई छठ पूजा घाट नगर निगम और बीसीसीएल प्रबंधन के अधीन आते है जिनकी सफाई अभी तक पूरी नहीं हुई हैं वैसे छठ घाटों की समुचित सफाई व्यवस्था जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात निगम और बीसीसीएल प्रबंधन के अधिकारियों से कही। वही भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने समस्त कोयलांचल वासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भास्कर एवं छठी मईया की कृपा समस्त कोयलांचल वासियों पर बनी रहे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट