चाईबासा से पांच-पांच किलो के दो IED बरामद…

चाईबासा से पांच-पांच किलो के दो IED बरामद…

झारखंड(JHARKHAND): चाईबासा में नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को एकबार फिर से बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने बुधवार को जराइकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम बाबूडेरा के पास जंगल से पांच-पांच किलो के दो IED बरामद किया है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से IED को लगाया था। बरामदगी के बाद उसी स्थान पर आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहारा, चंदन लोहारा, अमित हांसदा उर्फ अपाटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ विध्वंसकारी गतिविधियों के लिए सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। इसके मद्देनजर चाईबासा पुलिस, कोबरा 203, 209 की संयुक्त ऑपरेशन टीम गठित की गई।

उन्होंने बताया कि झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ की 26, 60 , 134 , 174, 193, 197 बटालियन की एक टीम गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी ने बताया कि छोटानागरा और जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में गत चार मार्च से विशेष संयुक्त अभियान प्रारंभ किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

उल्लेखनीय है कि गत छह अप्रैल को सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के दौरान पांच किलो का एक IEDऔर तीन नक्सली बंकर को ध्वस्त किया था। इस दौरान एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, दो पिट्टू बैग, प्रिंटर, नक्सली लाल झंडा, नक्सली बैनर, दो नक्सली वर्दी, नक्सली पोस्टर और नक्सली दस्तावेज सहित अन्य सामान बरामद किया गया था।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *