झरिया(JHARIA): चाइनीज धागे के सहारे आसमान में उड़ने वाली पतंगों के जमीन पर गिरने के क्रम में आए दिन लोगों को कटे छटे होने की खबरे प्रया दिन सुनने के लिए मिलता है ऐसा ही घटना शुक्रवार को चांद कुइयां चेक पोस्ट के समीप रहने वाले बीसीसीएल कर्मी तुलसी रवानी के साथ घटित हुई जंहा दो उंगली पतंग के धागे से जख्मी हो गया। इसके पूर्व में भी कुइयां कोलियरी के रहने वाले देवरंजन दास भी तीन दिन पहले पतंग के धागे से घायल होते होते बचे थे। इसके अलावा चांद कुइया कॉलोनी के रहने वाले रोहन भुइयां ने बताया कि मैं भी कुछ दिन पहले बैलगड़िया बाइक से जा रहा था..
इसी दौरान पतंग का धागा बीच रास्ते में था। जिससे मेरी आंख के ऊपर भौव कट गई थी। वही घटना के संबंध में रवानी ने कहा कि मैं तिसरा क्षेत्रीय अस्पताल से बाइक द्वारा अपने घर चेक पोस्ट आ रहा था। इस दौरान पतंग का धागा मेरे गर्दन की तरफ आ गया जिसे मैं हाथ से हटाने की कोशिश में मेरी दाहिने हाथ की दो उंगली बुरी तरह जख्मी हो गई यह तो अच्छा हुआ कि मैं बाइक रोक दी। वरना मेरे दोनों उंगली कट जाती। उन्होंने कहा कि आज जो भी बाजार में पतंग उड़ाने के लिए धागे आ रहे हैं वह काफी खतरनाक है..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

