चतरा में सजी खुशियों की महफिल, CM हेमंत ने दिया आशीर्वाद…

चतरा में सजी खुशियों की महफिल, CM हेमंत ने दिया आशीर्वाद…

झारखंड(JHARKHAND): CM हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा के सदस्य जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह अवसर पर आयोजित वर-वधू आशीर्वाद समारोह में शामिल होकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों और पारिवारिक आत्मीयता का सुंदर संगम देखने को मिला। CM हेमंत सोरेन ने मंच पर पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुये उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। इस खास मौके पर विधायक जनार्दन पासवान, उनके पारिवारिक सदस्य और सगे-संबंधी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरा माहौल मंगल गीतों, शुभकामनाओं और मुस्कुराते चेहरों से सराबोर नजर आया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *