बलियापुर(SINDRI): शनिवार को सिंदरी और बलियापुर की सड़कों पर उत्साह और जोश का अनूठा संगम देखने को मिला। सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो के निर्देशानुसार, भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मेयर और भावी प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के समर्थन में एक विशाल बाइक रैली निकाली।
बलियापुर से शुरू हुई यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए धनबाद के जिला परिषद मैदान में एकत्रित हुई, जहाँ कार्यकर्ताओं ने चुनावी हुंकार भरी।
विधायक चंद्र देव महतो के नेतृत्व में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर चंद्रशेखर अग्रवाल की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
मतदाताओं को ‘बिस्कुट छाप’ के प्रति जागरूक करना और भारी मतों से विजयी बनाना रहा।
जिला परिषद मैदान में एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि धनबाद के विकास और नगर निगम की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए चंद्रशेखर अग्रवाल जैसा अनुभवी नेतृत्व अनिवार्य है। विधायक चंद्र देव महतो के निर्देश पर कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर बिस्कुट छाप के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे।
इस मौके पर सिंदरी और बलियापुर क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और भारी संख्या में युवा समर्थक उपस्थित रहे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

