‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर घमासान, भाजपा नेता व मेयर प्रत्याशी मुकेश पांडेय ने थाने में दर्ज कराया मामला…

‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर घमासान, भाजपा नेता व मेयर प्रत्याशी मुकेश पांडेय ने थाने में दर्ज कराया मामला…

धनबाद(DHANBAD): फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के शीर्षक को लेकर धनबाद में विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं मेयर प्रत्याशी मुकेश पांडेय ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ धनबाद थाना पहुंचकर फिल्म के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की।

मुकेश पांडेय ने आरोप लगाया कि फिल्म का नाम जानबूझकर ब्राह्मण समाज को बदनाम करने के उद्देश्य से रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज में वैमनस्य फैलाने वाली है और ब्राह्मण समुदाय की छवि को धूमिल करने का प्रयास करती है। उनके अनुसार, “ब्राह्मणों को टारगेट कर इस तरह का शीर्षक रखा गया है, जिससे पूरी जाति को अपमानित किया जा रहा है और हिंदुत्व को कमजोर करने की साजिश की जा रही है।”
भाजपा नेता ने आगे कहा कि फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकार समाज को तोड़ने वाली मानसिकता रखते हैं, इसलिए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में इस प्रकार की फिल्मों के निर्माण पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

पांडेय ने यह भी कहा कि जब तक फिल्म का नाम और विषयवस्तु विवादित है, तब तक इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करने को बाध्य होंगा।
धनबाद थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *