राँची(RANCHI): प्रखंड के हेसल मौजा पुरूलिया पथ के किनारे स्थित मकान में घुसकर गहना पैसा व अन्य सामान को नष्ट करने को लेकर अनगड़ा थाना में मामला दर्ज कराया गया है । आवेदक अजित लोहरा पिता मोहन लोहरा ने आरोप लगाया है कि 30 जनवरी 25 को प्रातः 11 और 12 बजे के बीच उक्त भूमि व मकान में 40 से 50 अज्ञात महिला व पुरुषों के द्वारा घुसकर मेहमान समिलून खातुन के साथ छेड़छाड़ मोबाइल व 3000 रुपैया छीन लिया ।
अजित लोहरा ने बताया कि उसका दीदी कविता के मकान से सेना के जवान शैलेश कुमार व उनका भाई दीपक कुमार व दोनों की मां फिलोमीना केरकेट्टा सी सी टी बी कैमरा सी सी टी बी डी भी आर इंवर्टर बैटरा सोना चांदी के आभूषण व जिओ फाइवर को काटकर तोड़कर उखाड़ कर अपने साथ ले गया ।
अजित लोहरा इसकी सुचना अनगड़ा थाना में दिया गया था सुचना मिलने के लगभग 45 मिनट बाद पुलिस स्थल तक पहुचें पुलिश को देखकर उत्पात मचा रहे लोग भाग गए 31 जनवरी 25 में थाना को दिए लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है उन्होंने बताया यह भूमि व मकान उसकी दिदी कविता कुमारी का है व कुम्भ स्नान के लिए गयी थी । दुसरा पक्ष से सम्पर्क नहीं हो सका जिसके कारण उनका पक्ष की जानकारी नहीं हो पायी ।
इस सम्बंध में अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल शाह ने बताया भूमि इसमें दो पक्ष जिसमें कविता कुमारी के पास एग्रीमेंट है और दूसरा पक्ष के पास केवाला है घटना को लेकर मामला की जांच की जा रही है ।
NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

