घरेलू हवाई किराये पर सरकार ने लगाई कैप, अब 7,500 से 18,000 रुपये के बीच तय होगा…

घरेलू हवाई किराये पर सरकार ने लगाई कैप, अब 7,500 से 18,000 रुपये के बीच तय होगा…

नई दिल्ली(NEW DELHI): इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ान रद्द होने और देशभर में यात्रियों की परेशानी बढ़ने के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने घरेलू हवाई किराये में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी पर रोक लगाने के लिए शनिवार को किराये की नई सीमा लागू कर दी। नागर विमानन मंत्रालय के आदेश के मुताबिक अब एयरलाइंस यात्रा दूरी के आधार पर 7,500 से 18,000 रुपये से अधिक किराया नहीं ले सकेंगी।

नया किराया नियम इस प्रकार होगा

दूरीअधिकतम किराया
500 किमी तक₹7,500
500–1,000 किमी₹12,000
1,000–1,500 किमी₹15,000
1,500 किमी से अधिक₹18,000

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नियम चाहे एयरलाइन से टिकट खरीदा जाए या किसी एजेंट/पोर्टल से, हर स्थिति में लागू होगा।

इंडिगो के संचालन संकट का असर देशभर में देखने को मिल रहा है। शनिवार को एयरलाइन ने 800 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्री टिकट, लगेज और यात्रा प्लान को लेकर परेशानी में दिखे।

नागर विमानन मंत्रालय ने इंडिगो को आदेश दिया है कि:

  • सभी रद्द उड़ानों के टिकट का रिफंड रविवार रात 8 बजे तक पूरा किया जाए
  • यात्रियों के छूटे सामान को 48 घंटे के भीतर उनके पास पहुंचाया जाए

सरकार ने कहा कि एयरलाइन को अपने ऑपरेशन और यात्रियों की सुविधा दोनों को प्राथमिकता के साथ संभालना होगा।

इंडिगो ने कहा है कि स्थिति सामान्य करने के लिए कर्मचारी और प्रबंधन लगातार काम कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों में उड़ान संचालन बेहतर होने की उम्मीद है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *