घनुडीह के भू धसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे केन्द्रीय कोल सचिव, बीसीसीएल अधिकारियों को दिया कई दिशा निर्देश…

घनुडीह के भू धसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे केन्द्रीय कोल सचिव, बीसीसीएल अधिकारियों को दिया कई दिशा निर्देश…

झरिया(JHARIA): पीएमओ मिनिस्ट्री ऑफ कोल के संयुक्त सचिव विस्मिति तेज शनिवार को घनुडीह मोहरीबांध स्थित पहुंचे। इस दौरान भू धसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया साथ ही क्षेत्र में रह रहे लोगों के बारे में जानकारी ली एवं कितने लोगों का विस्थापन अभी तक हुआ है और कितने लोगों का होना है। जो लोगों का विस्थापन नहीं हुआ है उन लोगों को अविलंब विस्थापन करने का आदेश दिया, इसके आलावा कई मुद्दे पर चर्चा हुई। तत्पश्चात टीम ने कंपनी द्वारा विस्थापित किए गये बेलगडि़या स्थित रह रहे लोगों से मिलने पहुंचे..

वहां रह रहे लोगों का हाल-चाल जाना एवं विस्थापन किस तरह से हो रहा है इसके बारे में अधिकारियों से पूछताछ की एवं टाउनशिप के बारे में कई और जानकारियां प्राप्त किया। इधर टीम को देखते ही स्थानीय लोगों की हुजूम जुट गई लेकिन सीआईएफ की सुरक्षा बल वहां तैनात थे। लोगों का कहना है कि यहां बड़े-बड़े अधिकारी तो आते हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं करते हैं। इसलिए यहां के लोगों के सामने बेरोजगारी की बड़ी समस्या है उस पर ध्यान देते हुए लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम किया जाय। मौके पर बीसीसीएल के सीएमडी समीरण दत्त महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह, देवाशीष बाग आदि शामिल थे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *