ग्वालियर में 90 वर्षीय रिटायर्ड एयर फोर्स डॉक्टर से 2.5 करोड़ की ठगी…

ग्वालियर में 90 वर्षीय रिटायर्ड एयर फोर्स डॉक्टर से 2.5 करोड़ की ठगी…

मध्य प्रदेश(MP): मध्य प्रदेश के ग्वालियर से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 90 वर्षीय रिटायर्ड एयर फोर्स डॉक्टर को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर करीब 2.5 करोड़ रुपये ठग लिए गए। ठगों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर डॉक्टर को फोन किया और कहा कि उनके दस्तावेज अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल हुए हैं। गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर उन्हें लगातार वीडियो कॉल पर रखा गया, जिससे पीड़ित को लगा कि वह किसी आधिकारिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं।लगभग 25 दिनों तक मानसिक दबाव बनाकर आरोपियों ने डॉक्टर से अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर करवा ली। उन्हें बार-बार गोपनीयता बनाए रखने और परिवार को कुछ न बताने के लिए कहा गया। मामला तब सामने आया जब बैंक अधिकारियों को संदिग्ध लेनदेन दिखा और पूछताछ के दौरान डॉक्टर को एहसास हुआ कि वह साइबर अपराधियों के जाल में फंस चुके हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *