पुटकी(PUTKI): करकेंद पारबाद पुल के समीप स्थित ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय कार्यालय में कोयलांचल के शहीद शशिकांत पांडेय की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह सहित सभी ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया..
मौके पर सिंह ने कहा कि शहीद शशिकांत पांडेय को कोयलांचल का गौरव थे, देश हित में उनके इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वें कोयलांचल के युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। करकेंद में कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगों ने जोड़ापोखर स्थित शहीद शशिकांत चौक प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी..
मौके पर मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ,सुभाष पासवान,विनोद सिंह,भोला शर्मा,राजेश भारती,दिलीप सिंह,अनिकेत कुमार,नंदलाल चौधरी,नरेश भारती, कमलेश उपाध्याय, गौरव पांडे, विकास चौधरी आदि..
NEWSANP के लिए पुटकी से तापस पलित की रिपोर्ट

