
धनबाद(DHANBAD):सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के राजा नगर, गोविंदपुर में पिछले 10 दिनों से ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली न रहने से न सिर्फ़ घरेलू कार्य बाधित हो रहे थे बल्कि बच्चों की पढ़ाई और रोज़मर्रा की ज़िंदगी भी प्रभावित हो रही थी।
ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह को दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए अध्यक्ष महोदया ने तुरंत विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया और उसका उद्घाटन किया गया।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल के लिए शारदा सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष महोदया ने समस्या का शीघ्र समाधान कर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत दी है।
ग्रामीणों ने उनकी सक्रियता और जनसेवा भाव की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हमेशा इसी तरह तेज़ी से होता रहेगा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

