
धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम में लालपुर ग्राम को शामिल करने के कारण 2010 और 2015 के चुनावों में ग्रामीणों ने वोटिंग का बहिष्कार किया था। आज तीसरी बार भी यही मुद्दा उठा, जिससे सुबह मतदान नहीं हो सका।
उपायुक्त आदित्य रंजन जी और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार जी से मिले ग्रामीणों को आश्वासन की एक माह में लालपुर और केंदुवाडीह को पंचायत मे शामिल करवा दिया जाएगा साथ ही ये वायदा भी किया गया कि २/३ दिनों के अंदर राज्य सरकार को अनुसंशा पत्र जिला से भेज दिया जाएगा तदुपरांत दोपहर 1 बजे के बाद जिला प्रशासन की मौजूदगी में महापौर और पार्षद हेतु मतदान सुचारू रूप से प्रारम्भ हुआ ,इस अवसर पर सीओ बाघमारा सीओ पुटकी बीडीओ और पुलिस पदाधिकारी मौज़दरहें ।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

