धनबाद(KATRAS): एएमपी कोलियरी की डेको आउटसोर्सिंग परियोजना में रविवार की शाम ब्लास्टिंग को लेकर सीआईएसएफ की मौजूदगी में मंडल केंदुआडीह के ग्रामीणों और बीसीसीएल प्रबंधन के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इस दौरान महिला सीआईएसएफ की लाठी से नसीमा खातून नामक महिला घायल हो थी। जिसके विरोध मे मंडल केंदुआडीह के ग्रामीणों के बीच आक्रोश होने के कारण एएमपी कोलियरी के डेको आउट सोर्सिंग परियोजना में दूसरे दिन सोमवार को भी ब्लास्टिंग कार्य बाधित रहा। सोमवार दोपहर में बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो की उपस्थिति में ग्रामीण और एरीया वन के जीएम पियूष किशोर के साथ गांव में हुई वार्ता विफल हो गई। ग्रामीणों की मांग है कि हमारी समस्या पर जब तक सकरात्मक वार्ता नहीं हो जाती, तबतक ब्लास्टिंग कार्य बाधित रहेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रबंधन नियम-कानून को ताक पर रखकर ब्लास्टिंग करता है। बीसीसीएल प्रबंधन से ग्रामीणों ने विस्थापित एवं पुर्नवास के नियमानुसार पूरे गाँव को कही और बसाने की मांग किया..
जिसके जबाब जीएम पियूष किशोर टाल-मटोल की निती अपनाते हुए कहा कि ग्रामीण जिस जमीन की बात कर रहे हैं वो गैरआवाद जमीन है । जिससे ग्रामीण उग्र रूप धारण कर लिये तो जीएम पियूष किशोर तुरंत पैंतरे बदले हुए कहा की मुझे एक से दो दिनों का समय चाहिए डीसी ऑफिस एवं बाघमारा अंचल कार्यालय से जमीन के क्लियरेंस कागजात प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। मै ग्रामीण और विधायक महोदय से कहुंगा की वो भी अपने स्तर से प्रयास करे । वही बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो ने कहा की किसी भी कीमत पर गरीब मजदूर के साथ ही बीसीसीएल प्रबंधन की मनमानी भी नही चलने दिया जायेगा। ग्रामीण ने जब रविवार को सीआईएसएफ और प्रबंधन के द्वारा लाठीचार्ज के विषय मे विधायक को उनके पूछने लगे तो जीएम ने लाठीचार्ज को साफ तौर इनकार कर दिया और कहा की झूठा आरोप है लाठीचार्ज नही हुई है तो ग्रामीण महिलाओ ने अपने शरीर पर लाठी से लगे चोट को दिखते हुए उत्तेजित शब्द का प्रयोग करने लगी तो वार्ता बीच मे ही छोड़कर जीएम सीआईएसएफ के साथ भाग खड़े हुए..
वार्ता मे बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो, महाप्रबंधक पीयूष किशोर ,बरोरा मुखिया प्रतिनिधि दयानंद साव, पंचायत समिति प्रतिनिधि आजाद कुम्हार , भाजपा नेता बाबू गोप , डोली चौहान, दूधनाथ गोप एच एन गांधी ,पवन कुमार ,मधु दास, बलराम दास , विजय यादव, जय प्रकाश यादव , डोली चौहान , संजय दास , बसु भुइया ,वीरू चौहान ,शमशेर खान ,शिशिर चौहान , संजू देवी ,गौरी देवी, आलोचना देवी , गायत्री देवी, आशा देवी , मीना देवी , मूर्ति देवी, पूजा देवी , देवंती देवी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे..
NEWSANP के लिए कतरास से सत्येन्द्र की रिपोर्ट

