गौशाला सिंदरी में गुरु अर्जन देव जी का शहीद दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया…

गौशाला सिंदरी में गुरु अर्जन देव जी का शहीद दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया…

सिंदरी(SINDRI): आज गौशाला सिंदरी में स्थानीय सिख समुदाय द्वारा गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संगत ने बड़े श्रद्धा भाव से गुरु जी की बलिदानी गाथा को स्मरण किया और उनकी शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अरदास से हुई, जिसके पश्चात सभा में गुरु अर्जन देव जी की तपस्या, साहस और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान की महिमा का गुणगान किया गया।

इस आयोजन में जसप्रीत सिंह रैणो, हरेंद्र सिंह हरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, अमरजीत सिंह, जगजोत सिंह रैणो, बलबीर सिंह हरदीप सिंह, बलवीर सिंह, अगम सिंह, दर्शन सिंह, हरबंश सिंह, जगजीत सिंह, कृपाल सिंह, प्रेम सिंह, कुलबीर सिंह, मोहन सिंह, सतविंदर सिंह और गुरमीत सिंह जैसे अनेक स्थानीय श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

महिलाओं में रिंकी कौर, गुरप्रीत कौर, प्रभजोत कौर, मनमीत कौर, सिमरन कौर, निशा कौर, बलजीत कौर, स्मृति नागी, परमजीत कौर, रविंदर कौर, बलविंदर कौर, कमलजीत कौर और सुरिंदर कौर ने बड़ी श्रद्धा और सेवा भावना से भाग लिया।
अंत में ‘शरबत का भोग’ हुआ और गुरु का लंगर घुग्नी (चना) राहगीरों व संगत में वितरित किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने गुरु अर्जन देव जी के बलिदान को मानवता के लिए प्रेरणा बताया और समाज में प्रेम, सहिष्णुता व सेवा को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *