धनबाद(DHANBAD): समाहरणालय में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री पशुधन योजना, एफएमडी टीकाकरण योजना, एनएआइपी कार्यक्रम के तहत एआइ, पीडी एवं केलविंग, पशुपालन विभाग के चिकित्सा कार्य, एफएमडी, बंध्याकरण आदि की समीक्षा की गयी.
इस दौरान सभी 256 पंचायतों में द्वितीय चरण के तहत पांच फरवरी से 15 मार्च तक विशेष पशु चिकित्सा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया. जिला स्तरीय समिति की दूसरी बैठक जिला पशुपालन कार्यालय में 11 फरवरी को होगी. इस दौरान उपायुक्त कार्यालय का निरीक्षण करेंगे. बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ बृजेश कुमार, पशु चिकित्सक डॉ धनंजय कुमार सिंह, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ पुष्पा कुमारी, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सिद्दिकी एल मनौवर, सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार आदि थे.
योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश
उपायुक्त ने योजनाओं एवं कार्यक्रम पर संतोष जताते हुए योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही, मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना अंतर्गत गाय, बकरी व मुर्गी का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
एनजीओ होगी ब्लैक लिस्ट
ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों को एआरवी लगाने का एनजीओ अर्पण फाउंडेशन को दिया गया है. 300 वाइल वैक्सीन भी दी गयी. लेकिन एनजीओ ने काम शुरू नहीं किया है. इस पर एनजीओ को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश दिया गया है..
स्ट्रीट डॉग की नसबंदी के लिए बनेगा शेल्टर होम
एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम के तहत स्ट्रीट डॉग के वैक्सीनेशन तथा नसबंदी के लिए शेल्टर होम बनाने का प्रपोजल भेजने का निर्देश दिया गया. इसके लिए गोविंदपुर में स्थल चिन्हित करने का दिशा निर्देश दिया गया. प्रोपोजल में केग, कॉक, डॉक्टर के लिए उपकरण, ऑपरेशन डिएटर आदि शामिल है.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

