गोविंदपुर में कर्मचारी से मारपीट का आरोप, होटल के बाहर हंगामा…

गोविंदपुर में कर्मचारी से मारपीट का आरोप, होटल के बाहर हंगामा…

गोविंदपुर (DHANBAD) : गोविंदपुर इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब स्थानीय लोगों को सूचना मिली कि खालसा होटल के संचालक ने अपने ही कर्मचारी के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि होटल संचालक ने कर्मचारी को बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गया।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग होटल के बाहर जुट गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और होटल का शटर बंद करवा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मजदूरों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *