गोविंदपुर पुलिस ने फर्जी पत्रकार को किया गिरफ़्तार…

गोविंदपुर पुलिस ने फर्जी पत्रकार को किया गिरफ़्तार…

धनबाद(DHANBAD): गोविंदपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक फर्जी मोबाइल पत्रकार को एक बंद कोयला डिपो में चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है पत्रकार बनकर गोविंदपुर थाना, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय एवं सरकारी अस्पताल में धौंस जमाने वाला इम्तियाज अंसारी, ग्राम गायडेहरा को दिनदहाड़े चोरी करते गोविंदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । वह अक्सर गोविंदपुर थाना पत्रकार बनकर आता था। सिटी एसपी, डीएसपी एवं पुलिस इंस्पेक्टर के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होता था। घटनास्थल से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है । पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली है तथा इस संबंध में राहुल सिंह के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज की है । पुलिस इंस्पेक्टर रुस्तम अली ने बताया कि इम्तियाज अंसारी समेत चार युवक आज दोपहर करीब 3:00 बजे गोविंदपुर थाना अंतर्गत जियलगढ़ा स्थित मनोज सिंह के बंद पड़े कोयला डिपो मे चोरी कर रहा था। वह जनरेटर को बाहर निकाल कर टुकड़े-टुकड़े में काट रहा था..

इसके पूर्व भी उक्त बंद पड़े डिपो में चोरी की वारदात हो चुकी थी। अपराधी गेट कट कर ले गए थे। दो दिनों पूर्व डिपो से सटे समाजसेवी शरत दुदानी की चाहरदीवारी से भी लोहे के सामान, इनवर्टर, केबल आदि की चोरी हुई थी। इस संबंध में श्री दुदानी ने गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर को घटना की लिखित जानकारी दी थी। उस इलाके में चोरी की लगातार घटनाएं हो रही थी। इस कारण पुलिस भी सतर्क थी और ग्रामीणों ने निगरानी रखनी शुरू कर दी थी । इस बीच शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे चार युवक जनरेटर को निकाल कर काट रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर रुस्तम अली को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने वहां अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद मेहता एवं दलबल को भेजा..

इसके बाद पुलिस एवं ग्रामीणो ने घेराबंदी कर इम्तियाज अंसारी को पकड़ लिया, जबकि और तीन युवक अपनी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने में सफल रहे। इम्तियाज अंसारी ने ग्रामीणो और पुलिस को पहले धौंस दिया कि वह मीडिया 24 का रिपोर्टर है। उसने यह भी कहा कि उससे गलती हो गई है । एक बार माफ कर दिया जाए क्योंकि उसके भी बाल बच्चे हैं । इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और गोविंदपुर थाना हाजत में बंद कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से भारी संख्या में रेंच, सिलाई रेंच, मशीन काटने और खोलने का यंत्र तथा टुकड़ों में विभक्त जनरेटर बरामद किया । पुलिस ने घटनास्थल में जब्ती सूची बनाई और और इम्तियाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि फर्जी पत्रकार बन इम्तियाज अंसारी आपराधिक वारदात करता था। उक्त बंद डिपो मनोज कुमार सिंह की है। इस संबंध में मनोज कुमार सिंह के रिश्तेदार राहुल सिंह के आवेदन पर पुलिस ने चोरी और माल बरामदगी का कांड अंकित किया है। पुलिस इम्तियाज को शनिवार को जेल भेजेगी..

पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या जेएच 10 सीवाई 1183 होंडा साइन, जिस पर प्रेस लिखा हुआ है तथा जेएच 10 बीपी 5598 पल्सर तथा जेएच10 एए 1559 पल्सर को जप्त कर लिया है। इम्तियाज ने बताया कि इस कांड में शामिल सद्दाम अंसारी, साजिद अंसारी एवं रहीम अंसारी भी शामिल थे पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि इम्तियाज महुदा का रहने वाला है तथा गायडहरा में अपने ससुराल में रहता था। बताया जाता है कि गोविंदपुर टुंडी पूर्वी टुंडी एवं बरवाड़ा थाना क्षेत्र में ऐसी दर्जन अधिक पत्रकार हैं जो अवैध कारोबारियों से वसूली करते हैं। लोगों का ब्लैकमेलिंग करना इनका धंधा है..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *