धनबाद(DHANBAD):गोविंदपुर थाना क्षेत्र के महुबनी वन गांव निवासी राकेश मंडल की पत्नी नूपुर मंडल 24 वर्ष ने शुक्रवार दिन 11:00 बजे अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली नूपुर तोपचांची थाना क्षेत्र के
खारीयो गांव निवासी मिथुन मंडल की पुत्री थी उसकी शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व राकेश मंडल के साथ हुई थी इस बीच उसने दो पुत्री को जन्म दिया जिसमें बड़ी पुत्री ढाई बरस एवं छोटी पुत्री दो महीने की है शादी बाद पति पत्नी बीच अक्सर बात भी बात होते रहता था शुक्रवार के दिन भी दोनों में कहा सुनी हुई थी घटना के
समय घर में कोई नहीं था राकेश मंडल ने दोपहर में फोन कर अपने ससुराल वालों को सूचना दी कि उसकी पुत्री ने फांसी लगाकर के आत्महत्या कर ली है पुलिस को शाम 6:00 बजे घटना की सूचना दी गई इसके बाद दलबल के साथ गोविंदपुर के पुलिस मौके पर
पहुंची एवं डेड बॉडी का पंचनामा किया पंचनामा में हस्ताक्षर नहीं किए जाने के कारण शव उठाया नहीं जा सका इधर घटना की सूचना मिलने पर नूपुर मंडल के पिता मिथुन मंडल मां रीता देवी अपने साजन के साथ महूबनी पहुंच गए इस बीच राकेश मंडल एवं उनके स्वजन फरार हो गए हैं राकेश मंडल चालक का काम करता है.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

