झरिया(JHARIA): पिछले दो महीना से गोल्डन पहाड़ी पर हजारों की आबादी पीट वाटर के लिए त्राहिमाम कर रही है।इस समस्या को लेकर जनता मजदूर संघ के केन्द्रीय वेलफेयर बोर्ड के सदस्य संजीत कुमार सिंह और क्षेत्रिय सुरक्षा समिति के सदस्य राय बाबू सिंह के नेतृत्व में सोमवार को क्षेत्रिय इ एण्ड एम प्रबंधक मालवीय साहब का घेराव कर पानी की स्थिति से अवगत करवाया। उन लोगो ने कहा कि क्षेत्र में सभी जगह पानी के लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा है लेकिन गोल्डन पहाड़ी आपको नजर नहीं आ रहा है? वहां पानी के लिए पाइप क्यों नहीं भेजा जा रहा है?इस सम्बंध में मालवीय साहब ने कहा कि कल से पाइप 6 नम्बर पर गिरवाया जाएगा और युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा।लोदना एरिया एजीएम परवेज आलम ने मालवीय और हिमांशु को जमकर फटकार लगाई और जल्द समस्या का समाधान करने का आदेश दिया ।वार्ता में सुदर्शन प्रसाद,रितेश निषाद,हरिश्चन्द्र सिंह, श्याम बहादुर सिंह, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट
