गोमो में रेलवे स्टेशन के पास भीषण आग, प्लास्टिक पाइप जलकर खाक…

गोमो में रेलवे स्टेशन के पास भीषण आग, प्लास्टिक पाइप जलकर खाक…

गोमो(GOMO): धनबाद गोमो रेलवे स्टेशन परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर एक के बगल में स्थित रेल एक्सचेंज के पीछे रखे गए प्लास्टिक पाइपों में अचानक भीषण आग लग गई.

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरा स्टेशन परिसर धुएं से भर गया। घटना के बाद यात्रियों और रेल कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आग की भयावहता को देखते हुए पूरा रेल महकमा सहम गया। स्टेशन के आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, आग की चपेट में आए प्लास्टिक पाइप संबंधित ठेकेदार द्वारा रेलवे कार्य के लिए रखे गए थे, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही गोमो के रेल अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, आनन-फानन में आग बुझाने का काम शुरू किया गया, जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने रेलवे परिसर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं

NEWSANP के लिए गोमो से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *