गोमो(GOMO) : हरिहरपुर थाना क्षेत्र के खारियो स्थित SBI ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में तीन हथियारबंद डकैतों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लगभग डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
बैंक संचालक मेघनाथ मंडल के अनुसार, तीनों लुटेरे बैंक में घुसते ही हथियार लहराने लगे और बैंक कर्मी समेत तीन ग्राहकों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद, बैंक में मौजूद लगभग 1.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
लेकिन सवाल ये है कि पुलिस कहां थी?
हरिहरपुर थाना चंद किलोमीटर की दूरी पर है, फिर भी डकैतों ने बेखौफ होकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
लूट के बाद पुलिस मौके पर जरूर पहुंची, लेकिन हमेशा की तरह वही घिसा-पिटा बयान – “जांच जारी है”। सवाल ये है कि पुलिस अपराधियों तक पहुंचेगी या ये मामला भी पुरानी फाइलों में दबकर रह जाएगा?
आखिर कब तक लुटेरे यूं ही खुलेआम कहर बरसाते रहेंगे और पुलिस सिर्फ ‘जांच’ करती रहेगी?
NEWSANP के लिएब्यूरो रिपोर्ट

