सिंदरी(SINDRI): सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर के महराजगंज, चैनपुर गांव में श्री राम कथा का भव्य आयोजन में कथा वाचक पूज्य स्वामी हंसानंद गिरी महराज जी के श्रीराम कथा कार्यक्रम में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री तारा देवी जी को शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम माता जानकी की आराधना कर पूरे क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और कथावाचक पूज्य स्वामी हंसानंद जी महाराज के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किए ।
"मौके पर आयोजन कमेटी के सदस्य गण व बड़ी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे।
कथा सुनने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़ा थे। लोगों ने कथा का भरपूर लाभ उठाया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

