धनबाद(NIRSA): गोपीनाथपुर कोलियरी में इंडी गठबंधन समर्पित निशा बेरोजगार संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में इंडी गठबंधन के कई नेता उपस्थित हुए। सभी ने अपने-अपने विचार रखते हुए कंपनी की हठधर्मिता को समाप्त कर आगे बढ़कर वार्ता करनी चाहिए। ताकि सभी को समान रूप से मौका मिले। विधायक अरुण चटर्जी ने कहा कि प्रबंधन जानबूझकर के यह स्थिति इस तरह का पैदा कर दिया है ताकि लोग आपस में लड़े जिसका फायदा कंपनी उठाए। 7 दिन पहले जब कंपनी को नोटिस दिया गया तो क्यों नहीं संज्ञान लिए। इससे साफ जाहिर होता है कि कंपनी की या मनसा थी कि लोग आपस में ही लड़ मरे। घटना के चार दिन भी जाने के बाद भी कंपनी द्वारा किसी तरह की पहल नहीं की गई। कंपनी कुछ ठेकेदारों एवं एक राष्ट्रीय पार्टी के इशारे पर काम कर रही है। जो की निरसा में संभव नहीं है। कंपनी आगे बढ़कर आए और वार्ता करें। अन्यथा यहां काम करने नहीं दिया जाएगा..
एक तो कंपनी अवैध रूप से कार्य कर रही है। इसे ना तो इसीएल ना ही डीएमएस द्वारा किसी तरह की स्वीकृति दी गई है। अगर इसीएल चाहे तो आज इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है। हम लोगों ने एकल को भी पत्र द्वारा 15 दिनों के अंदर मामले में हस्तक्षेप निपटने को कहा है। अगर इसीएल कोई कार्रवाई नहीं करती है। तो हम लोग पूरे इसीएल का चक्का जाम कर देंगे।वही झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि हेमंत की सरकार स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मगर कुछ पार्टियों उनके मनसुबों पर पानी फेरना चाहती है। जिसे हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री के संज्ञान में दिया जाएगा। हमारी मांग है कि कंपनी स्थानीय लोगों को रोजगार दे..
NEWS ANP के लिए निरसा संतोष की रिपोर्ट…

