गोपीनाथपुर कोलियरी में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने किया प्रेसवार्ता, विधायक का दोहरा चरित्र हुआ उजागर…

गोपीनाथपुर कोलियरी में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने किया प्रेसवार्ता, विधायक का दोहरा चरित्र हुआ उजागर…

धनबाद(NIRSA): ईसीएल के मुगमा क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर कोलियरी में विगत 10 दिनों से चला आ रहा दो पक्षों का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा । एक तरफ जहां भाजपा के बैनर तले बेरोजगार संघर्ष मोर्चा धरना पर बैठे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडि गठबंधन के बैनर तले निरसा बेरोजगार संघर्ष समिति धरना दे रही है ..

हालांकि विगत एक दिन पूर्व दोनों ही पक्षों का प्रबंधन के साथ अलग-अलग वार्ता भी हुआ है पर कोई नतीजा नहीं निकला है इस कड़ी में आज बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया..

जिसमें तमाम भाजपा के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने वर्तमान विधायक अरूप चटर्जी पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में जो भी लोग इस जीसीपीएल कंपनी में कार्य कर रहे हैं वह विधायक अरूप चटर्जी के अनुशंसा से ही कार्य कर रहे हैं फिर यह विरोध कैसा मुख्य रूप से उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात कर रहे हैं। वहीं उन्होंने इस जिले से बाहर गिरिडीह जिले की एक व्यक्ति की अनुशंसा कर इस जी सीपीएल कंपनी में नौकरी दिलाने का काम किया है । जिससे उनका असली चेहरा सभी के सामने आ गया है । भाजपा लगातार उनके दोहरे चरित्र का हमेशा पर्दाफाश करते रहेगी। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया है तब तक हमारा धरना यथावत जारी रहेगा…

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *