धनबाद(NIRSA): पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत स्थानीय ग्रामीणों के साथ इंडिया गठबंधन के बैनर तले ईसीएल के गोपीनाथपुर कोलियरी में 9 सूत्री मांगों को लेकर धारणा कार्यक्रम के दौरान इंडिया गठबंधन समर्थक और भाजपा समर्थक आमने सामने हो गए जिससे पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया दोनों ओर से लाठी डंडा निकाल लिया गया हालांकि निरसा पुलिस ने मौके की नज़ाकत को भांपते हुए स्थिति को वक्त रहते संभाल लिया और टकराव पर रोक लगा दिया हालांकि दोनों ओर से स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है किसी भी वक्त मामला बिगड़ सकता है ।इधर एक पक्ष भाजपा की ओर से भाजपा नेता मनोज सिंह ने सीधे तौर पर इस टकराव के लिए निरसा के विधायक अरूप को जिम्मेवार ठहराया श्री सिंह ने कहा की बाहर से गुंडों को बुलाकर टकराव की स्थिति पैदा कर अपनी राजनीत रोटी सेखना चाहते है जिसको हम कभी भी होने नहीं देंगेबाइट : मनोज सिंह,भाजपा नेतावही भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी काफी आक्रोश दिखा और विधायक अरूप चटर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लोग भी कोलियरी में कार्यरत है लेकिन सिर्फ कमीशन को लेकर इस तरह का काम करवा रहे है।वही इंडिया गठबंधन के नेता सह जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी ने कहा की ये बड़े दुख की बात है की लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई के बीच टकराव के स्तिथि पैदा करने का साजिश भाजपा की ओर से किया गया जो काफी शर्मनाक है।बाइट : गुलाम कुरैशी,झामुमो नेता सह जिला परिषद सदस्यवही माले नेता रामजी यादव ने कहा की कोलियरी स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने का काम नहीं कर रही है,जो मजदूरों को उचित मानदेय मिलना चाहिए वो भी कंपनी देने का काम नहीं कर रही है ऐसी परिस्थिति में अगर हमलोग धरना पर बैठने का काम कर रहे है तो माहौल को बिगाड़ने का साजिश भाजपा की ओर से किया जा रहा है वही श्री यादव ने कहा कि विधायक अरूप पर भाजपा द्वारा लगाया गया आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

