निरसा(NIRSA):निरसा के एगारकुण्ड प्रखंड अंतर्गत गोपलपुरा पंचायत भवन में झारखंड के 25 वर्ष रजत जयंती के अवसर पर सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे राज्य सरकार के सभी महत्वकांक्षी योजनांक लाभ लाभुकों को दिया जा रहा है। इस दौरान कई विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड के बीडीओ मधु कुमारी,मुखिया सिखा नाग, के साथ कई वार्ड सदस्य बने दीप प्रवजलित कर किया गया। सरकार द्वारा नुक्कड़ नाटक दिखाया गया। स्वास्थ, जमीन के साथ बिजली विभाग के कर्मी शिविर में आये लोगो के समस्या का निदान किया। वही बच्चे का अन्नप्राशन और एक महिला का गोद भराई का रश्म किया गया। वहीं मुखिया पति का कहना है कि सरकार द्वारा मईया समान योजना एवं बुआ आवास का पोर्टल बंद होने के बाद भी हमको लोगो ने सभी का फॉर्म भरवा के जमा लिया है कि पोर्टल खुलने के बाद उन सभी लोगों का फॉर्म हमलोग जमा करवा सके हमारे पंचायत से कोई भी दुखी हो कर न जाए
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

